राजिम ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की बाइक को मारी टक्कर, नवापारा के डीजे ऑपरेटर की मौत, शव हुआ क्षत-विक्षत-VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डीजे ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक की सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।
अज्ञात वाहन की चपेट आया युवक
जानकारी के अनुसार राजिम के महाड़िक पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार रात करीब 10.30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में नवापारा निवासी जागेश्वर ध्रुव (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है जागेश्वर डीजे ऑपरेटर का काम करता था। गुरुवार को वह पथर्रा में एक समारोह में डीजे बजाने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर और शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही राजिम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, 13 वर्षीय बालक की मौके पर दर्दनाक मौत











