रेड लाइट एरिया में पुलिस की दबिश, 41 नाबालिग लड़कियों को किया गया रेस्क्यू, परिवार ने 50 हजार के लिए सेक्स रैकेट में धकेला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एरिया से 41 नाबालिग लड़कियां और 4 लड़के को बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान कई लड़कियां मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की कड़ी कार्रवाई से जिले के कई रेड लाइट इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी रेड लाइट इलाकों में अन्य राज्यों से लड़कियां लाने वाले कई गिरोह सक्रिय है, जो पुलिस की कार्रवाई से सहमे हुए हैं।

जानिए क्या है मामला

दरअसल, रोहतास (बिहार) के रेड लाइट एरिया में बिहार पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी लड़कियां करीब 2 साल से इस दलदल में फंसी थी। किसी के माता-पिता ने 50 हजार की चाहत में उसे किसी और के साथ सोने को मजबूर कर दिया..तो किसी के परिवार ने अपनी बच्चियों को दूसरे के सामने डांस करने के लिए मजबूर कर दिया।

बिहार के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा

रेस्क्यू की गईं नाबालिगों को पुलिस छत्तीसगढ़ लेकर आ गई है। रायपुर जिले की चार नाबालिगों को नारी निकेतन में रखा गया है, जबकि बाकी नाबालिग जिस जिले की थीं, वहां की पुलिस लेकर चली गई है। एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के अनुसार नाबालिगों का बयान लिया जाएगा। बताया गया कि बिहार की पुलिस ने पिछले हफ्ते रोहतास में छापेमारी की थी। उस दौरान रेड लाइट एरिया संचालित करने वाले तो फरार हो गए, लेकिन वहां रखी गईं नाबालिगों को पुलिस ने उनके चंगुल से छुड़ाया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उनमें छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग हैं।

बिहार के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा

NGO की मदद से छापा मारा

उन्हें यहां के अलग-अलग जिलों से रेड लाइट एरिया संचालित करने वाले रैकेट के सदस्य बहला फुसलाकर ले गए थे। नाबालिगों से पूछताछ से ही पता चला कि उनके परिजनों से कहा गया था कि नाबालिगों को स्टेज और पार्टियों में परफार्मेंस देना होगा। इससे उन्हें अच्छे पैसे मिलेंगे। लेकिन बिहार ले जाने के बाद उन्हें गलत काम करने के लिए मजबूर किया जाने लगा। रेड लाइट एरिया के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहतास में नटवर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों को लाकर जबरन गलत काम करवाया जाता है। इसके बाद एक एनजीओ की मदद से छापा मारा गया और सभी को छुड़ाया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, मोबाइल एप से होता था देह व्यापार, 2 महिला दलाल समेत 17 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल