गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही को लगेंगे नए पंख, DIAL-112 में शामिल हुईं 8 नई गाडियां, मिनटों में पहुंचेगी मदद

जनता की सुरक्षा के लिए गरियाबंद पुलिस सदैव तत्पर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं हाईटेक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा गरियाबंद पुलिस को आपातकालीन सेवा डायल 112 (Emergency Response Support System एवं ERSS) के तहत 08 नए आधुनिक चारपहिया वाहन प्रदान किए गए हैं। इन वाहनों के जुड़ने से जिले में आपातकालीन सेवाओं की गति बढ़ेगी और आम नागरिकों को संकट की स्थिति में पहले से अधिक त्वरित सहायता मिल सकेगी।

जिले के थाना गरियाबंद, पाण्डुका, राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर, अमलीपदर एवं देवभोग थाना क्षेत्रों को ये नए डायल 112 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। विशेष रूप से मैनपुर, अमलीपदर और देवभोग जैसे दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को अब पुलिस सहायता और तेजी से मिल सकेगी। पुलिस के अनुसार इन वाहनों के संचालन से घटना स्थल तक पहुंचने का समय काफी कम हो जाएगा और कॉल मिलने के कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंचेगी।

नए डायल 112 वाहनों में जीपीएस सिस्टम एवं आधुनिक संचार उपकरण लगाए गए हैं, जिससे कंट्रोल रूम पीड़ित के सबसे नजदीकी वाहन को तुरंत रवाना कर सकेगा। इसके अलावा जिले के आठों थाना क्षेत्रों में 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था भी अधिक मजबूत होगी।

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी या किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में बिना संकोच डायल 112 पर संपर्क करें। गरियाबंद पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

केंद्रीय गृह मंत्री ने रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन CG DIAL-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ, 400 वैन को दिखाई हरी झंडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button