राजिम-अभनपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: रेत से भरे हाईवा ने 3 युवकों को कुचला, तीनों की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम-अभनपुर मार्ग पर रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक छोटे उरला निवासी डोमन टंडन रायपुर से काम कर मंगलवार रात घर लौटा था। कुछ देर बाद उसने परिवार वालों से दोस्तों और धुमाल पार्टी वालों से मिलने जाने की बात कही और रात करीब 8.30 बजे बाइक से घर से निकला। डोमन अपने दोस्त हसदा निवासी अंकित बंजारे और नायकबांधा निवासी राजा ओगरे के साथ जा रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों युवक ग्राम गातापार स्थित ठाकुर दुकान के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान राजिम की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे रेत से भरे हाईवा क्रमांक सीजी 07 सीएक्स 8758 ने तीनों को रौंद दिया।

बाइक के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर खून बिखर गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 10 बजे हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे तो तीनों युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। यह मंजर देखकर परिजनों की चीख निकल पड़ी। गांव में मातम का माहौल बन गया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर हाईवा वाहन जब्त कर लिया है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक साथ तीन युवकों की मौत से छोटे उरला, हसदा और नायकबांधा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: राजिम-रायपुर रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, बेटे को देखने अस्पताल आया था मृतक, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button