लापता युवती की खोज में पहुंची पुलिस: मिला देह व्यापार का अड्डा, 3 युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गुमशुदा युवती की तलाश के दौरान पुलिस के हाथ ऐसा मामला लगा, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने एक मकान में दबिश दी, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियां और एक युवक मिले। प्रारंभिक जांच में यहां देह व्यापार का गोरखधंधा संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। मामला कवर्धा जिले का है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में दर्ज गुमशुदगी मामले की जांच के दौरान पुलिस और युवती के परिजनों को सूचना मिली थी कि लापता युवती कवर्धा के घोटिया बाईपास स्थित किरण पनागर के मकान में हो सकती है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। हालांकि पुलिस को जिस युवती की तलाश थी, वह वहां नहीं मिली। लेकिन मकान के अंदर तीन युवतियां और एक युवक संदिग्ध अवस्था में मौजूद पाए गए। हालात देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी को तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया और पूछताछ शुरू की गई। प्रारंभिक पूछताछ में जो जानकारी सामने आई, उसने पुलिस के कान खड़े कर दिए। जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मकान में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार पकड़ी गई तीन युवतियों में दो कोरबा और एक बिलासपुर की रहने वाली है, जबकि युवक कवर्धा का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला केवल गुमशुदगी तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, कई आपत्तिजनक सामग्री जप्त, आपत्तिजनक स्थिति में मिला ग्राहक, संचालिका समेत ग्राहक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button