घर पर गिरा विशाल नीलगिरी का पेड़, मलबे में दबी महिला को डायल-112 टीम ने सुरक्षित निकाला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक विशाल नीलगिरी का पेड़ अचानक मकान पर गिर गया, जिससे घर के अंदर मौजूद महिला मलबे के नीचे दब गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला का सुरक्षित रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गरियाबंद फॉरेस्ट कॉलोनी में एक विशाल नीलगिरी का पेड़ अचानक एक मकान पर गिर जाने से घर के अंदर मौजूद महिला मलबे के नीचे दब गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के माध्यम से गरियाबंद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
महिला का उपचार जारी

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से भारी पेड़ और मलबे के नीचे फंसी महिला को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में महिला को चोटें आई थीं। डायल-112 की टीम ने तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए घायल महिला को आपातकालीन वाहन से जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस त्वरित और साहसिक रेस्क्यू अभियान में आरक्षक धनेंद्र कुमार बंजारे एवं डायल-112 वाहन चालक अनुराग साहू की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। उनकी तत्परता और सूझबूझ के चलते महिला की जान बचाई जा सकी। पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद में चलाया चेकिंग अभियान: स्कूल बसों और नाबालिग वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई











