कन्या भोज के लिए गई बच्ची का शव कार में मिला, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, संदेही युवक के घर में लगाई आग, पढ़िए पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, कन्या भोज के लिए गई 6 साल की मासूम बच्ची का शव पड़ोसी युवक की कार में मिला है। परिजनों ने मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने संदेही युवक के कार में तोड़फोड़ की और घर में आग लगा दी। घटना दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रविवार रामनवमी के दिन सुबह 9 बजे 6 साल की मासूम बच्ची पास के मंदिर में अन्य बच्चियों के साथ कन्या भोज के लिए गई थी। बच्ची के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बच्ची कहीं नजर नहीं आई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच बच्ची का शव घर के पास खड़ी एक युवक (28) की कार में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को दुर्ग जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में करंट लगने से बच्ची की मौत होने की बात कही है।

कार में तोड़फोड़, घर में लगाई आग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ गया। गुस्साई भीड़ ने संहेही युवक के कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। देर रात संदिग्ध के घर जाकर आग लगा दी। घर के लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। आग लगने से घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी तरह जल गई।

भारी पुलिस बल तैनात

परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, उसकी चमड़ी उधड़ी हुई थी। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी के अलावा इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या कर कार में फेंकी लाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल