चलती गाड़ी से फेंकी युवक की लाश, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
![](https://cgprayagnews.com/wp-content/uploads/2023/06/bilas.jpg)
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रदेश में लगातार अपराध की घटना सामने आ रही है। मंगलवार को भी एक ऐसी अपराधिक घटना सामने आया, जिससे हड़कंप मच गया। दरअसल चलती गाड़ी से किसी ने युवक की लाश को फेंक कर भाग गए। युवक की पहचान यश साहू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे के बीच सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि परसदा स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास युवक का शव सड़क पर पड़ा है। रोड से गुजरने वालों ने बताया, एक कार आकर वहां रुकी और कुछ देर बाद उसमें सवार लोग शव को फेंककर भाग गए।
सोशल मीडिया से युवक की पहचान
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने की कोशिश में जुट गई। सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहचान यश साहू के रूप में हुई। वह अंबिकापुर का रहने वाला है। उसका पिता किराना व्यवसायी है। यश बिलासपुर में चंद्र विहार कॉलोनी में किराये के रूम में रहता था। वह IAS कोचिंग कर रहा था।
अपहरण कर हत्या की आशंका
युवक के नाक से खून बहा हुआ था। इसी तरह सिर के पीछे की ओर चोट व शरीर पर चोट के निशान हैं। अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।
लव अफेयर के चलते हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि छात्र अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। जहां लड़की के रिश्तेदारों ने उसे देख लिया होगा। छात्र जींस पहना हुआ था। पर उसके अंडरगारमेंट नहीं थे। ऐसे में पुलिस को शक है कि लव अफेयर के चलते उसकी हत्या की गई होगी।