गरियाबंद वन विभाग बड़ी कार्रवाई : बाघ, मोर, तेंदुआ, भालू के अवशेष बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद वन विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। टीम ने छह वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में बाघ की खाल, चार जिंदा मोर तथा बड़ी मात्रा में तेंदुआ, भालू, मोर के अवशेष बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को वन्य जीव तस्करों की जानकारी मिली थी जिसके आधार पर ग्राम खुडूपानी के निवासी बदन मांझी के घर तलाशी ली गई।
आरोपी ग्रामीण के घर से बाघ की खाल, 4 जिंदा मोर के बच्चे, बड़ी मात्रा में तीर-कमान, फंदा, तार और शिकार करने की अन्य सामग्री बरामद हुई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर वन परिक्षेत्र कार्यालय खरियार ओडिशा ले जाया गया। पूछताछ में बताया कि ग्राम चिखलचुंवा निवासी खगेश्वर मांझी, ग्राम पाठदरहा निवासी विद्याधर मांझी, बड़मांझी, सचिन मांझी और ग्राम भालुडोंगरी निवासी अच्युतानंद मांझी के घर पर भी वन्यप्राणियों के खाल और अन्य अवशेष हैं।
इसकी जानकारी मिलने के बाद पांचों के घर की तलाशी ली गई। जिसमें तेंदुए, भालू, साही मुर्गी, मोर, कोटरी के अवशेष बरामद हुए। वहीं भरमार बंदूक, तीर, कमान, जाली भी बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़-ओडिशा की बार्डर पर एंटी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद एवं वन परिक्षेत्र खरियार ओडिशा के स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल