सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार बाइक पत्थर से टकराई, उछलकर गिरे बाइक सवार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक नाबालिग घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे पत्थर से टकरा गई। जिससे युवक उछलकर नीचे जा गिरे। बाइक में तीन लोग सवार थे। घटना सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना अंतर्गत बरियो पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार लुंड्रा के ग्राम कुंदीकला निवासी धमेंद्र पावले (21) अपने दोस्त सूरज सिंह (16) और अमृत गोंड (17) के साथ बाइक पर शुक्रवार शाम गांव से निकले थे। रात को वे सिधमा गांव की ओर चले गए। वापस आते समय सिधमा-ककना मार्ग पर चंदन बाड़ी के पास बाइक माइलस्टोन पत्थर से टकरा गई।

ग्रामीणों ने दी हादसे की सूचना

सुबह करीब 6.30 बजे सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने मौके पर बाइक सवारों को पड़ा देखा, तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बरियो पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में धर्मेंद्र पावले और सूरज गोंड की मौत हो गई थी। वहीं, अमृत गोड़ गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने अमृत गोंड को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं दोनों मृतकों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरुर पढ़े

सड़क हादसे में दो की मौत, मां के साथ तीजा जा रही 7 साल की बच्ची को टैंकर ने कुलचा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल