पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, 2 सगे भाई समेत 5 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चे समेत 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मरने वाले दो सगे भाई भी शामिल है। बताया गया कि घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना रामानुजगंज से सटे झारखंड के रंका थाना इलाके की है।

जानकारी के अनुसार रामानुजगंज से सटे ग्राम गोदरमाना में सोमवार सुबह करीब 11 बजे पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। तब अंदर मौजूद लोग बगल के किराना दुकान में छिप गए। आग बढ़ी, तो पटाखा दुकान से निकला धुआं किराना दुकान में भी भर गया, जिसके कारण पांचों बेहोश होकर गिर गए। बताया जा रहा है कि जेसीबी मशीन से दुकान की दीवार तोड़कर पांचों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए रामानुजगंज सीएचसी लाया गया, यहां जांच के बाद डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटाखा दुकान में आग लगते ही हड़कंच मच गया। आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। चारों तरफ बम-पटाखा फटने की आवाज गूंजने लगी। देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई कि दुकान के पास खड़ी एक बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

मृतकों में अजीत केसरी (45 वर्ष), आयुष केसरी (8 वर्ष), पियूष केसरी (7 वर्ष), दुकान संचालक कुश कुमार (46 वर्ष) और सुशीला केरकेट्टा (14 वर्ष) शामिल है।

CM ने जताया दुख

घटना को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है। दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

पटाखा दुकानों के सुरक्षा से संबंधित जारी की गई सूचना, हेल्प लाईन नम्बर किए गए जारी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल