खेत में मिली महिला की अर्धनग्न लाश : रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस ने कही ये बात…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक अज्ञात महिला का खेत में अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। लाश 2 दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसके कारण चेहरा काला पड़ गया है, इसलिए उसकी शिनाख्ति में दिक्कतें आ रही हैं। मामला बलौदाबाजार जिले के करही बाजार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम करही बाजार इलाके में सड़क से लगे खेत में पेड़ के नीचे पड़ी महिला की अर्धनग्न लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
पुलिस ने कहा कि जिस तरह से अर्धनग्न लाश मिली है। उससे लगता है कि मृतका के साथ दुष्कर्म किया होगा। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होने की बात कही है। महिला की उम्र 45 से 50 साल के बीच होने का अनुमान है। महिला ने काली ब्लाउज और सफेद-लाल साड़ी पहनी हुई है। बहरहाल पुलिस ने आसपास के विभिन्न थानों में महिला के शव की फोटो भेज दी है, साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है। आसपास के गांवों में भी लापता महिला की जानकारी जुटाई जा रही है।
इस तरह की और भी खबरें…
अभनपुर के जामगांव के सड़क किनारे पुलिस को शव मिला है। लाश के पास ही एक एक्टिवा मिली। इससे पुलिस शुरुआती जांच में दुर्घटना की आशंका जता रही है। शव के आंख में गमछा बंधा मिला हुआ। इसलिए मामला उलझा है। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि यह हत्या या दुर्घटना है। पढ़िए पूरी खबर

Related Articles

Back to top button