गरियाबंद न्यूज : पेड़ से टकराई यात्री बस, कई यात्री घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :- जिले में यात्री बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोग घायल बताए जा रहे है। घटना विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 12 किमी दूर राजापड़ाव से दूर रायपुर देवभोग मुख्य मार्ग पर हुई है।
जानकारी के अनुसार न्यू बस ट्रैवल्स की बस सीजी 07-एन 3400 देवभोग से सवारी लेकर मैनपुर गरियाबंद की तरफ आ रही थी। बस मैनपुर से लगभग 12 किमी दूर राजापड़ाव के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक बच्ची सहित आठ लोग घायल हो गए हैं। हालांकि इस हादसे घायल यात्री खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। घटना के बाद से मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग में भारी भीड़ लगने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई है।
ये हुए है घायल
मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार उमेश पटेल पिता ईश्वर पटेल उम्र 55 वर्ष ग्राम अमलीपदर, प्रेमबाई पति रामसिंह भूंजिया उम्र 33 वर्ष तौरेंगा, खामसिंह नेताम पिता गजरा उम्र 68 वर्ष भेजीपदर, अनुप यादव पिता उधोराम उम्र 28 टिकरापारा देवभोग, सरोजिता खातून मोहम्मद समत खान उम्र 25 वर्ष जिड़ार, कु. करिश्मा निषाद पिता अगनूराम निषाद 10 वर्ष दहीगांव, सुमित्रा बाई पति चंदीमल जगत उम्र 45 वर्ष सेन्दमुड़ा, लक्ष्मी बाई सोनवानी उम्र 41 वर्ष सुपेबेड़ा को चोटे आयी है।
पूर्व सांसद चंदूलाल घायलों से मिलने पहुंचे
भाजपा द्वारा गोहरापदर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने निकले पूर्व सांसद चंदूलाल साहू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर पहुंचे और घायलों से उनका हाल चाल जानते स्वास्थ अमला को त्वरित इलाज के लिये कहा गया। पूर्व सांसद ने घटना की जानकारी लेते हुए घायल यात्रियों को हरसंभव ईलाज का भरोसा भी दिलाया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल