लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण, इच्छुक युवा इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवा आगामी 31 जुलाई तक सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड आदि दस्तावेजों की फोटोकॉपी तथा पासपोर्ट साईज फोटो जमा करना होगा।

सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि डोमेस्टिक आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट प्रशिक्षण के लिए बारहवीं पास तथा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (घरेलू वायरिंग एवं मशीन रिपेयरिंग), सिक्युरिटी सुपरवाईजर, सोलर पीवीसी इंस्टालर (सूर्यमित्र), जनरल ड्यूटी असिस्टेंट प्रशिक्षण के लिए दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

इसी तरह जल वितरण संचालक, असिस्टेंट मेसन प्रशिक्षण के लिए पांचवीं अथवा आठवीं उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकेेंगे। इसके अलावा हैण्ड एम्ब्रोईडरी प्रशिक्षण के लिए पांचवीं या आठवीं पास, 16 से 25 वर्ष तक की आयु की केवल महिला आवेदक आवेदन कर सकतीं हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में प्रयास आवासीय विद्यालयों के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई से, ये प्रमाणपत्र करने होंगे प्रस्तुत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button