सम्मान समारोह समाज में आपसी विश्वास, भाईचारा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करते हैं- इंद्र कुमार साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 25 जुलाई 2026 को संध्या 4:00 बजे सामाजिक भवन माँ कर्मा मंदिर, नवापारा में परीक्षेत्र साहू संघ नयापारा के तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम परीक्षेत्र अध्यक्ष रमेश साहू के नेतृत्व में गरिमापूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज और क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को शाल, फल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष हीरामन साहू, उपाध्यक्ष पोषण साहू, धनमती साहू, संगठन सचिव योगेश कुमार साहू, सरस्वती साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, उपाध्यक्ष आलोक साहू, शारदा साहू, संगठन सचिव रमेश साहू, गीता साहू, नगर पालिका परिषद गोबरा-नयापारा की अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, एल्डरमेन मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, कन्हैया साहू, नवल किशोर साहू, अन्नपूर्णा देवांगन , पेंशनर्स समाज के तहसील अध्यक्ष रविशंकर साहू, हरिराम साहू एवं भरोसी साहू का सम्मान किया गया।
समाजहित में करें निरंतर कार्य

समारोह में तहसील साहू संघ तिल्दा के अध्यक्ष मनीराम साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. शिव साहू, परीक्षेत्र साहू समाज रीवा के अध्यक्ष थान सिंह साहू, परीक्षेत्र साहू समाज सरारीडीह के अध्यक्ष डागेश्वर साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के पूर्व उपाध्यक्ष नूतन साहू, नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू, नगर साहू संघ नयापारा के पूर्व अध्यक्ष मेघनाथ साहू, जिला रायपुर ग्रामीण के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, नवापारा सोसायटी अध्यक्ष छन्नू लाल साहू, नवापारा पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय साहू, किसान नेता चंद्रिका साहू, परीक्षेत्र साहू समाज पिपरौद के अध्यक्ष पारसमणी साहू, चंपारण परीक्षेत्र के उपाध्यक्ष रामकुमार हिरवानी, संगठन सचिव भुवन लाल साहू तथा विधायक प्रतिनिधि मुकेश ढीढी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अतिथियों का भी सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि साहू समाज अपनी एकता, संगठन और सेवा भावना के लिए सदैव पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि समाज शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे सम्मान समारोह समाज में आपसी विश्वास, भाईचारा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों और समाज के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन सचिव ठाकुर राम साहू, सचिव गैंद लाल साहू, नगर साहू संघ परीक्षेत्र नयापारा के उपाध्यक्ष भागवत साहू, दुकलहीन साहू, महिला प्रकोष्ठ से उपाध्यक्ष लोकिन अर्जुन साहू, नंदिनी साहू, अनसुईया साहू, कोषाध्यक्ष लखन साहू, वरिष्ठ कन्हैया गुरू, मंदिर समिति के अध्यक्ष रज्जु गुरू, कोषाध्यक्ष चम्पू साहू, गायत्री मंदिर से मानिकपन, पार्षद प्रतिनिधि मया राम साहू, व्यापार प्रकोष्ठ से अध्यक्ष डिगेश्वर साहू, सचिव कोमल साहू, युवा प्रकोष्ठ से अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष प्रतीक साहू, दाऊ साहू, गजेंद्र साहू, लक्की, तेजेश्वर, चेतन सहित समस्त पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और समाजबंधुओं का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











