तीज के रंग में रंगा विप्रकुल महिला मंडल नवापारा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा भव्य तीज मिलन समारोह

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेलकूद और सुहाग श्रृंगार से सजा आयोजन; नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विप्रकुल महिला मंडल नवापारा नगर के तत्वावधान में रायपुर रोड स्थित विप्र भवन में तीज मिलन समारोह का भव्य एवं आत्मीय आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नवापारा सहित पारागांव, राजिम, चंपारण एवं रायपुर से बड़ी संख्या में विप्र समाज की मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में तीज पर्व की पारंपरिक संस्कृति, भाईचारे और महिला शक्ति की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम, भगवान शिव, माता पार्वती एवं भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तीज मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्वेता पांडे उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुअंजना उपाध्याय ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती बीना शर्मा, देवकुमारी मिश्रा, विद्या तिवारी, सीमा वंदना शर्मा एवं सुनीता शर्मा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के प्रथम सोपान में सभी बहनों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसके पश्चात विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। पूनम दीवान, पुष्पांजलि तिवारी एवं भावना शर्मा ने रीमिक्स नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। वहीं मिताली दुबे, किरण तिवारी, नीरजा पांडे, प्रतिभा शर्मा, विद्या तिवारी, कृष्णा तिवारी सहित अन्य बहनों ने उड़िया नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

 

विप्रकुल महिला मंडल की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। भोजन के पश्चात पुनः मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में उर्वशी शर्मा एवं किरण तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुक्ति शर्मा एवं योगिता दुबे द्वितीय रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में योगिता दुबे एवं गुंजा मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी दौरान कुशाली दीवान ने तीजा पर्व के अवसर पर मायके की भावनाओं को अभिव्यक्त करता हुआ सुंदर गीत प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित महिलाओं को भावुक कर दिया और उन्हें अपने मायके की याद दिला दी।

नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्हे बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। प्राप्ति दीवान, विदुषी दीवान, प्रतिष्ठा दुबे, अवीरा पुराणिक, प्रज्ञा पुराणिक एवं अनुष्का तिवारी सहित बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कभी बरसाने की तो कभी कैलाश की भक्ति एवं सांस्कृतिक छटा का अहसास कराया। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर श्रीमती सुभाषिनी शर्मा ने कहा कि तीज मिलन का पर्व महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने और पारिवारिक-सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। तीज का नाम आते ही हर महिला को अपने मायके की याद आती है। उन्होंने सभी विप्र बहनों को तीज मिलन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुहाग श्रृंगार भेंट कर सम्मानित किया।

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में अमिता शर्मा, स्मृति शर्मा, संरक्षक रेखा शुक्ला, डॉ. मधुरानी शुक्ला, कुमुदिनी शर्मा, रमा शर्मा, शकुन शर्मा, नंदनी शर्मा, विद्या तिवारी, सविता दुबे सहित महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, सचिव सोमा शर्मा तथा सदस्य कुमुद पुराणिक, पूनम दीवान, पुष्पांजलि तिवारी, कल्याणी शर्मा, संगीता शर्मा, सुषमा शर्मा, कुशाली दीवान, मुक्ति तिवारी, भावना शर्मा, स्वाति शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह में अनीता दुबे, रश्मि पुराणिक, सीमा शुक्ला, सुभद्रा शर्मा, मोना दुबे, शशि दुबे, पुष्पलता दुबे, शीला शर्मा, अनामिका तिवारी, योगिता दुबे, किरण तिवारी, ममता मिश्रा, नीरजा पांडे, पम्मी शर्मा, उर्वशी शर्मा, नेहा दुबे, मनीषा तिवारी, नेहा शर्मा, चंचल शर्मा, संध्या शर्मा, पुष्पलता शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम दीवान एवं कुशाली दीवान ने किया। अंत में विप्रकुल महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने समारोह में उपस्थित सभी विप्र बहनों को तीज मिलन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह ने महिलाओं में आपसी स्नेह, एकता और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा के विप्र बहनों ने CRPF जवानों की कलाइयों पर बांधा स्नेह का रक्षा सूत्र, जवानों ने महसूस किया बहनों का अपनापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल