शराब पार्टी के दौरान विवाद, कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या, दूसरा गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गया था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को ग्राम ब्राह्मणबाहरा निवासी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव (20 वर्ष), नरेश यादव और शिशुपाल मरकाम (38 वर्ष) एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी पुलेश्वर यादव ने कुल्हाड़ी (टंगिया) से हमला कर दिया।

इस हमले में शिशुपाल मरकाम के चेहरे पर चोट आई, और नरेश यादव के सिर और कान पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अगले दिन शव मिलने की सूचना पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने जांच के दौरान बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 103(1), 109(1), 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या, शव पानी की टंकी में फेंका; वारदात के बाद बिरयानी खाकर सो गया आरोपी बेटा, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button