खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, मायके जाने निकली थी, 4 दिन बाद खार में मिली लाश; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कुरुद इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खेत में महिला का सड़ा-गला शव बरामद मिला है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र का है।

चार दिन पहले मायके जाने निकली थी

जानकारी के अनुसार भैंसबोड़ और सोनपुर गांव के बीच खार इलाके के एक खेत में मंगलवार को एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान परबत साहू (74) निवासी भैंसबोड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला तीन-चार दिन पहले अपने ससुराल से मरौद स्थित मायके जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वहां नहीं पहुंचीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच मंगलवार को खेत से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर खार में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस, एफएसएल टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव इतनी बुरी तरह सड़ चुका था कि पहली नजर में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

एसडीओपी रागिनी तिवारी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी एक दिन पहले ही दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अक्सर मायके आती-जाती रहती थी। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब भी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और महिला की अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button