राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लिखी कार में गांजा की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का गांजा बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में NHAI  लिखी सफेद डस्टर कार से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया हुआ। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) लिखी गाड़ी में लाखों के गांजा बरामद होने से कई सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस ने दो तस्कारों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी मैनपुर को सूचना मिली कि एक सफेद डस्टर कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर देवभोग रोड से मैनपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने झरियाबहरा तिराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। संदिग्ध डस्टर कार को रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने वाहन तेज गति से भगाने का प्रयास किया, लेकिन बैरिकेड लगाकर पुलिस ने कार को रोक लिया।

तलाशी में 102.750 किलो गांजा बरामद

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को उसमें छिपाकर रखा गया 102.750 किलो गांजा मिला। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त डस्टर कार (CG 04 KW 5689) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 54 लाख 99 हजार रुपये आंका गया है।

कार लगा था NHAI का बोर्ड

बताया जा रहा है कि जब्त डस्टर कार पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (छभ्।प्) का बोर्ड लगा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन पर लगा बोर्ड अधिकृत था या फिर पुलिस और आम लोगों को गुमराह करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

तस्करी नेटवर्क की भी होगी जांच

पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी किसी संगठित अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करती है। जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजा कहां से लाया गया था, इसकी डिलीवरी किसे होनी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आर्यन मालवीय (20) और अभिषेक महेस्कर (23) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की घेराबंदी में फंसे गांजा तस्कर, भागते वक्त पेड़ से टकराई कार, 156 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button