गरियाबंद पुलिस की घेराबंदी में फंसे गांजा तस्कर, भागते वक्त पेड़ से टकराई कार, 156 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवभोग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 156.06 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए विधि से संघर्षरत बालक सहित 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जप्त गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहनों की कुल कीमत लगभग 86 लाख 53 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई में ग्राम मुरलीगुड़ा डोंगरीपारा मार्ग पर स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 04 BD 7321 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने लगा और वाहन नीम के पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन में सवार आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में वाहन से तीन प्लास्टिक बोरियों में 80 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई गई।

दूसरे मामले में 76.06 किलोग्राम गांजा बरामद

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिया के पास मारुति सुजुकी एस-क्रॉस वाहन क्रमांक MP 04 KG 0614 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चार प्लास्टिक बोरियों में 76.06 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख 3 हजार रुपये आंकी गई।

दोनों मामलों में कुल 156.06 किलोग्राम गांजा एवं दो चारपहिया वाहन जप्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना देवभोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल राजपूत, संजय बामने, अनिकेत उर्फ अंकित पाल, साहिल खान एवं एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। सभी आरोपी भोपाल (मध्यप्रदेश) निवासी बताए गए हैं। गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी

01) राहुल राजपूत पिता – शेर सिंह राजपूत उम्र – 21 वर्ष निवासी – मल्टीस्पेशलिटी कैंसर अस्पताल के पास, बाजपेई नगर,  साजनाबाद, जिला भोपाल (म.प्र.)

02) संजय बामने पिता – गणेश बामने उम्र – 23 वर्ष निवासी – मकान नं. 228, बाजपेई नगर, थाना साजनाबाद, जिला भोपाल (म.प्र.)

03) अनिकेत उर्फ अंकित पाल पिता – लक्ष्मण पाल उम्र – 26 वर्ष निवासी – मकान नं. 04, गली नं. 2, बिसनखेड़ी बायपास, गांधीनगर, थाना गांधीनगर जिला भोपाल (म.प्र.)

04) साहिल खान पिता – सगीर खान उम्र – 22 वर्ष
निवासी – बाजपेई नगर, थाना साजनाबाद, जिला भोपाल (म.प्र.)

5) विधि से संघर्षरत बालक निवासी – लालघाटी, थाना कोहेफिजा, जिला भोपाल (म.प्र.)

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

कलेक्टर-एसपी ने बीच सड़क रोकी गाड़ियां, लहूलुहान राहगीरों को पहुंचाया अस्पताल, “गोल्डन आवर” मदद से बची जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button