शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा, अकेली महिला को देख बिगड़ी नीयत, घर में घुसकर की शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादीशुदा महिला को लंबे समय से फोन पर परेशान करने और घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की हरकतों से पीड़िता और उसका परिवार लंबे समय से परेशान था। मामला रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र का है।
शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना
पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी से पहले उसकी पहचान महलोई निवासी लंबोदर भोय (33 वर्ष) से थी और दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी। शादी के बाद महिला ने आरोपी से संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। लेकिन करीब डेढ़ साल बाद आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से महिला को लगातार फोन करना शुरू कर दिया।
घर में अकेली महिला को देख घुसा आरोपी
महिला द्वारा कई बार मना करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। घटना 18 मई 2026 की शाम की बताई जा रही है। पीड़िता घर में अकेली थी, तभी आरोपी लंबोदर भोय उसके घर पहुंच गया। घर को सूना पाकर वह गलत नीयत से महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा।
महिला ने विरोध करते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डरी-सहमी महिला ने परिजनों को पूरी जानकारी दी और महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी गिरफ्तार

महिला की शिकायत पर रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तमनार क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी लंबोदर भोय को उसके घर तिलाईपारा समकेरा से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, घर पर अकेली देख बिगड़ी नीयत, जबरदस्ती दुष्कर्म कर भागा आरोपी











