शादी की खुशियां मातम में बदली, टीवी खरीदने जा रहे ग्रामीण को हाईवा ने कुचला; एक की मौत, साथी गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी की तैयारियां पल भर में मातम में बदल गईं। दहेज में देने के लिए टीवी खरीदने जा रहे स्कूटी सवार एक व्यक्ति की तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

टीवी खरीदने जा रहे थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, लोहर्सी निवासी बरन भानु (50 वर्ष) पिता स्वर्गीय रोहित भानु अपने मित्र बंशी श्रीवास के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 22 एई 0512 से मल्हार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार में होने वाली शादी के लिए दहेज में देने हेतु टीवी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी मोड़ के पास मल्हार की ओर से आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 22 जे 8196 ने सामने से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर डायल-112 और पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर किया गया।

इलाज के दौरान बरन भानु ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथी बंशी श्रीवास की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार सिम्स में जारी है। पचपेड़ी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रेलर ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, दो की मौत, तीसरा गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button