ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिकों को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्कूल जा रही दो शिक्षिकाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार करमडीहा स्कूल में पदस्थ रामकली मिंज (लैब सहायक) और रजनी केवट सुबह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरीं।

हादसे में रामकली मिंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्कूल स्टाफ और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत, सिर कुचलाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button