स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री गोद ग्राम केडीआमा को मिली विकास कार्यों की सौगात, विधायक रोहित साहू ने दी 10 लाख से अधिक के कार्यों की स्वीकृति

विधायक रोहित साहू ने किया टीना शेड का लोकार्पण, सी.सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में जतमई-घटारानी के बीच पहाड़ी पर बसे मुख्यमंत्री गोद ग्राम केडीआमा (रमनपुर) में 20 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों को विकास कार्यों की कई सौगातें दीं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गोद ग्राम में विधायक रोहित साहू के प्रथम आगमन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों, पंच-सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं, तिलक और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

विधायक रोहित साहू ने कार्यक्रम में नवनिर्मित टीना शेड का लोकार्पण एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। सरपंच योगेश ध्रुव व ग्रामवासियों की मांग पर हनुमान मंदिर एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की स्वीकृति, सिद्धेश्वरी माता मंदिर में विद्युतिकरण विस्तार और गाँव में हाईमास्ट लाइट लगाने की घोषणा भी की।

गांवों को शहरों जैसी सुविधा देना प्राथमिकता

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि केडीआमा (रमनपुर) पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में विकसित हुआ ऐतिहासिक गोद ग्राम है। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि टीना शेड निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधायुक्त स्थान मिलेगा। वहीं सी.सी. रोड निर्माण से बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा।

इस अवसर पर वन सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक, जनपद सदस्य अवधराम, पंकज निर्मलकर, युवराज साहू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री संदीप पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महामंत्री पलेन्द्र साहू, प्रकाश सिन्हा, सरपंच योगेश कुमार ध्रुव, उपसरपंच लता साहू, पंच उर्मिला ध्रुव, राजकुमार यादव, गौकरण मानिकपुरी, रेखा भुजिया, शत्रुहनलाल, दीनदयाल विश्वकर्मा, रामेश्वर ध्रुव, भानुप्रताप ध्रुव, दुर्गेश ध्रुव, रामजी ध्रुव, दशरथ विश्वकर्मा, दिलीप ध्रुव, बहुर सिंह ध्रुव, सुरेश पटेल, रिंकू सिन्हा, रवि साहू, चतुर ध्रुव, भूवन लाल वर्मा, मिलाप साहू, मुकेश ध्रुव, प्रिन्स शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक रोहित साहू का आभार जताया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम विधायक की मानवीय पहल: मासूम के इलाज की ली जिम्मेदारी, डीकेएस अस्पताल में होगा सफल ऑपरेशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button