ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत; भाई-भतीजा घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र का है।
पीछे से ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, ग्राम साल्हेकापा निवासी सुरेंद्र जगत मिस्त्री का काम करते हैं। 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने छोटे भाई महेंद्र जगत और बेटे आदित्य के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 एल 0368 से साल्हेकापा से करगीकला जा रहे थे। बाइक महेंद्र चला रहे थे। बीच में आदित्य और पीछे सुरेंद्र बैठे थे।
तीनों नवापथरा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि ग्राम बीजा की ओर से पीछे आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीएम 1500 के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान महेंद्र मोटरसाइकिल सहित ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
भाई घायल, भतीजे के दोनों पैरों में फ्रैक्चर
हादसे में सुरेंद्र जगत की दोनों कोहनियों और सिर के बाईं ओर चोटें आईं। वहीं, उनके बेटे आदित्य के दोनों पैरों में गंभीर चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक ओर महेंद्र की मौत से परिजनों में शोक है, वहीं घायल पिता-पुत्र का उपचार कराया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











