रेलवे ठेकेदार की लापरवाही, राहगीर और स्कूली छात्र हो रहे परेशान, अंडरब्रिज में डूबी कार

तकनीकी त्रुटि के चलते रेलवे का अंडरब्रिज लोगों के लिए बना जी का जंजाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम से रायपुर तक बन रहे ब्राडगेज रेल लाइन के निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही के कारण नवापारा क्षेत्र सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, नवापारा बस्ती के साथ आसपास के गावों में रेल लाइन पड़ने के कारण जगह-जगह अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा क्षेत्र के लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। 

बता दे कि रेलवे द्वारा नैरो गेज से ब्राड गेज रेल लाइन निर्माण कार्य में नवापारा से लगे ग्रामों में आने जाने हेतु त्रुटीपूर्ण अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। रेलवे ठेकेदार द्वारा नवापारा के गोबरा बस्ती, हाउसिंग बोर्ड, ग्राम आलेखुंटा मार्ग, पिपरौद समेत कई जगह अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है, लेकिन पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते बारिश होते ही अंडर ब्रिज में कई फीट पानी भर जाता है। वैसे तो यह समस्या रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के प्रारंभ से ही सामने आ रही है, बावजूद इसका कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला जा सका है।

अंडर ब्रिज के भरे पानी में डूब गई कार

 

शिकायत के बाद मोटर पंप से पानी निकाल दिया जाता है, लेकिन बारिश में पानी गिरने से दोबारा यही स्थिति निर्मित हो जाती है। ज्यादा बारिश होने से इन मार्गों से आने-जाने का रास्ता भी बंद हो जा रहा है। जिसके कारण राहगीरों को या तो लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है या मजबूरन बारिश के गंदे पानी को पार करना पड़ता है। नवापारा नगर में उच्च शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, तहसील आफिस, थाना सहित व्यापारिक दृष्टीकोण से लोगों की आवाजाही इन रास्तों से बनी रहती है। स्कूली छात्र-छात्राओं को तो प्रतिदिन नवापारा आना पड़ता है, इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आज सुबह ही एक ऐसी ही घटना सामने आई। गोबरा बस्ती के पास एक कार अंडर ब्रिज के भरे पानी में डूब गई। हालांकि चालक जैसे तैसे कार से बाहर निकला। अंडर ब्रिज में पानी भरे होने के कारण चालक को गहराई का अंदाजा नहीं हो पाया और उसने कार निकालने की कोशिश की लेकिन बीच में आते तक कार पूरी तरह डूब गई। कार चालक गोबरा हाउसिंग बोर्ड का रहने वाला बताया जा रहा है।

रेलवे ठेकेदार की लापरवाही के कारण बारसात के दिनों में लोगों ने ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीण और क्षेत्रवासी अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से काफी नाराज है। उन्होंने इस अव्यवस्था को अतिशीघ्र सुव्यवस्थित करने की मांग किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

निजी स्कूली संस्थाओं की मनमानी, कापी-किताब, स्कूल ड्रेस के नाम पर कट रही पालकों की जेब

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल