गड़ा हुआ खजाना निकालने आए लोग हुए मालामाल, जिन्होंने निकलवाया वे हुए कंगाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जमीन में गड़ा धन निकालकर करोड़पति बनाने का झांसा देकर लाखों के ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताकर बैंक के कर्मचारी से 14 लाख से अधिक रुपए की ठगी कर डाली। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जमीन से गड़ा धन निकालने दावा किया

जानकारी के अनुसार सूरजपुर के ग्राम खोंड़ निवासी अभिषेक प्रताप सिंह की मुलाकात बैंक में विमल सिंह ठाकुर से हुई थी। विमल ने अभिषेक को कोरबा के तांत्रिक नरेश पटेल से मिलवाया। नरेश ने जमीन से गड़ा धन निकालने का दावा किया। अभिषेक झांसे में आ गया। विमल तांत्रिक नरेश और मनोज कुमार को लेकर सूरजपुर पहुंचा। तीनों ने अभिषेक के घर में तंत्र-मंत्र किया और एक हंडा जमीन से निकालकर कमरे में बंद कर दिया।

बैंककर्मी से तांत्रिक ने ठगे 14.09 लाख

तांत्रिक ने कहा कि पूजा के बाद यह सोना बन जाएगा। इसके बाद पूजा सामग्री के नाम पर अभिषेक से 14.09 लाख रुपए ले लिए गए। जब हंडा खोला तो उसमें मिट्टी निकली। तब अभिषेक को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.09 लाख रुपए बरामद किए गए। मुख्य आरोपी नरेश पटेल फरार था।

सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी थानों को पुराने मामलों में फरार आरोपियों की तलाश तेज़ करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम कोरबा भेजी गई। पुलिस ने ग्राम नकटीखार से मुख्य आरोपी नरेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने ठगी की रकम को नकटीखार में मकान बनाने में खर्च कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

तांत्रिक समेत पांच लोग गिरफ्तार: जमीन के भीतर गड़ा खजाना निकालने कर रहे थे तंत्र-मंत्र, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल