नपा उपाध्यक्ष के भाई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नगर पंचायत उपाध्यक्ष का भाई था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार बालोद अर्जुन्दा निवासी नीलेश शर्मा (26 वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नीलेश शर्मा नगर पंचायत अर्जुन्दा के उपाध्यक्ष अनुभव शर्मा का भाई था। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में शरीर और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से परेशान होने की बात कहते हुए आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होने की बात लिखी है। इसके अलावा शव को अस्पताल न भेजने की बात लिखी है। उसने पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया था।

हालांकि, परिजन यह नहीं बता पा रहे हैं कि युवक किस बीमारी से ग्रसित था। उसने तबीयत खराब होने के कारण शरीर में दर्द होने की बात कही थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान लेने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की शादी नहीं हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में महिला का शव फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट बरामद, परिजनों को हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल