निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी, कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक किया अपने मताधिकार का प्रयोग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्थानीय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत आज निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र “ईडीबी” के माध्यम से अपना वोट दिया। निर्वाचन प्रशिक्षण के दौरान ईडीबी से मत देने 2 हजार 5 सौ 38 आवेदक पात्र हुए थे। आज नगरपालिक निगम मुख्यालय रायपुर में महापौर तथा पार्षद पद के लिए निर्वाचन कार्य में संलग्न शासकीय कर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

गौरतलब है कि 07 एवं 08 फरवरी 2025 को प्रातः 09 से सांय 05 बजे तक निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों के माध्यम से वोट दिए जाने है। आज की वोटिंग खत्म होने तक कुल 432 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ अपना मत दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक मशीन से दो बार करना होगा वोटिंग, नवापारा पालिका द्वारा मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक, जानिए वोटिंग की पूरी प्रक्रिया

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल