घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिली दंपत्ति की लाश: बदबू आने से हुआ खुलासा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- घर में अंदर अचानक दो लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों शवों पर जगह-जगह चोट के निशान दिखाई दे रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का है। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पसान थाना अंतर्गत ग्राम लैंगा के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से बुजुर्ग दंपत्ति घर से बाहर नहीं निकले थे। जिसके बाद घर से अचानक बदबू आने लगी। ग्रामीणों को शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बुजुर्ग की लाश मिली। दोनों के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस मर्ग पंचनाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल