महिला ने की आत्महत्या, बच्चों को स्कूल भेजकर किचन में लगाई फांसी, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विधवा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बच्चों को स्कूल भेजा और घर पर कोई नहीं था, तो किचन में फंदा बनाकर झूल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम अरौद निवासी सोहद्रा बाई साहू (38) के पति का तीन साल पहले निधन हो चुका है। सोहद्रा की तीन बेटियां है, जो 7 वीं, 11 वीं और 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके सास और ससुर भी खेती-किसानी, मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह सोहद्रा बाई साहू ने अपनी तीनों बेटियों को स्कूल भेजा, जब घर में कोई नही था तो किचन में फंदे पर लटक गई। दोपहर जब बेटियां भोजन करने के लिए घर लौटी तो अपनी मां को फंदे पर झूलता देख घबरा गई।

बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा और जांच की कार्रवाई के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि महिला का स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं था। कंधे और गले की दर्द से परेशान थी। इलाज करवाने के बावजूद भी राहत नहीं मिल पा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवजा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल