पति ने पत्नी पर चलाई गोली, जांच में ये बात आई सामने, पति गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

गोल चौक के पास रहने वाले आरोपी शुभंकर नदी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी।

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में पति ने पत्नी पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। इस वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।पत्नी को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । फायरिंग की वजह दोनों के बीच आपसी विवाद बताई जा रही है। डीडी नगर पुलिस ने आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शुभांकर नंदी 44 साल पेशे से बीमा कंपनी मे एजेंट का काम करता है। वहीं उसकी पत्नी की उम्र 39 साल है। घटना शाम 5-6 बजे की है। गोल चौक के पास रहने वाले आरोपी शुभंकर नदी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी। छीना झपटी मे गोली महिला के हाथों मे लगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यह बात भी सामने आ रही है कि पति के गोली मारने के बाद पत्नी घर से दौड़ते हुए अपनी जान बचाने सड़क की ओर भागी और कुछ ही दूरी पर आगे जाकर वह गिर गई। वारदात से पहले ही महिला अपने बच्चों को कोचिंग छोड़कर आई थी।

थाने में जमा थी पिस्टल

आरोपी शुभांकर नंदी वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंस पिस्टल भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि यह पिस्टल 2019 से थाने में जमा थी। आरोपी 3 दिन पहले ही उस पिस्टल को थाने से लेकर घर आया था। पुलिस के प्रारम्भिक जांच मे पता चला है कि वारदात की मुख्य वजह यह थी कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

शादी के दूसरे दिन नई दूल्हन पहुंची मायके, इधर प्रेमिका के पास फरार हुआ दूल्हा, जानिए पूरा मामला

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल