पितईबंद में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न: पहली और छठवीं के नवप्रवेशी बच्चो का मुंह मीठा कराकर किया गया स्वागत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शासन के आदेशानुसार शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पितईबंद जिला गरियाबंद के नवप्रवेशी बच्चो का मुंह मीठा कराकर पुष्प हार से स्वागत किया गया है। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां शारदे की पूजन अर्चना की गई, उसके बाद विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

संस्था प्रमुख सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि गत वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है इस वर्ष भी शिक्षक अभी से बच्चों की तैयारी में लगे हुए है। उन्होंने नव प्रवेशी बच्चो को शुभकामनाएं दी। संकुल प्राचार्य राजेन्द्र नाग ने पालकों से आग्रह किया कि बच्चो की पढ़ाई में आप लोग जरूर ध्यान देवे। संकुल समन्वयक किरण कुमार साहू ने कहा कि सरकारी विद्यालय में भी अच्छी पढ़ाई होती है शिक्षक बहुत ही मेहनत करते है इसी का परिणाम है कि हमारे ब्लाक से नवोदय विद्यालय में 20 में 17 बच्चो का चयन सरकारी विद्यालय से हुआ है।

सरपंच प्रतिनिधि सहदेव बंजारे ने कहा विद्यालय में प्रवेश के साथ जीवन की नई शुरुवात हो रही है। बच्चे अपने माता पिता और गुरु का सम्मान करे। साथ ही सभी कक्षाओं में उत्कृष्ठ स्थान लाने वाले बच्चो को सम्मान करने की बात कही। सरपंच गोदावरी बंजारे ने कहा हमेशा अच्छे विद्यार्थी बनने का प्रयास करना चाहिए ताकि निरंतर आगे बढ़ सके।

स्वरचित गीत की प्रस्तुति

कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक संतोष साहू ने कहा कि नव प्रवेशी बच्चे (वह बच्चे जो पहली बार स्कूल या किसी नई कक्षा/आंगनवाड़ी में दाखिला लेते हैं) का स्वागत करना और उन्हें नए माहौल में ढालना एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रक्रिया है। अक्सर नए बच्चे घर के माहौल से निकलकर जब पहली बार स्कूल आते हैं, तो वे थोड़े डरे, सहमे या असहज हो सकते हैं। उनके इस सफर को आसान और आनंददायक बनाने का प्रयास प्रवेश उत्सव के माध्यम से किया जाता है साथ ही अपनी सुमधुर आवाज में जाबे मयारू रे मोर स्वरचित गीत की प्रस्तुति भी दी।

बच्चों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बया,सेवा निवृत्त प्रधान पाठक द्वय चोवा राम बंजारे,नंदू यदु ने भी संबोधित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की प्रस्तुति दी गई। प्रधान पाठक आशा ध्रुव ने अंत में आभार प्रदर्शन किया। संतोष कुमार साहू शिक्षक द्वारा कक्षा पहली के बच्चों को पानी बोतल एवं विजय कुमार महोबिया द्वारा स्लेट कलम प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से शिक्षक विजय कुमार महोबिया सुनील कुमार कौशिक, शिक्षिका चंद्रप्रभा सोनवानी योगेश्वरी साहू, अराधना नाग, भारती साहू, पंच रुचि यादव बसंती ध्रुव, जगदीश यादव, दानेश यदु, राजेश बंजारे, दयालु बंजारे सफाई कर्मचारी बालकिन सोनवानी बालकदास सहित पालक गण एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नगर के होनहारों का सम्मान: भव्य आयोजन में चमकी प्रतिभाएं, सुंदरकांड मंदिर समिति ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button