नवापारा मे कल निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, इस कला मंच की होगी शानदार प्रस्तुति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन 29 सितम्बर को नगरपालिका कार्यालय के पास शाम 7 बजे से रखा गया है। विभिन्न गणेशोत्सव समिति इस आयोजन मे भाग लेगी ।

इस प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें नगर के लोक प्रयाग लोक कलामंच की शानदार प्रस्तुति होगी। उक्त जानकारी देते हुए भाजयुमो अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा एवं मुकुंद मेश्राम ने नगर सहित अंचल के लोगों को उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

Related Articles

Back to top button