दुर्गोत्सव से पहले हादसा: दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच पंडाल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में दुर्गोत्सव से ठीक पहले दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी पंडाल तक पहुंची, जिससे देखते ही देखते पूरा थीम आधारित पंडाल आग की चपेट में आ गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, नवीन मार्केट दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया जा रहा था। पंडाल के ठीक बगल में फेस रिवील कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाया गया था। रात करीब 9:15 बजे कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी पंडाल पर जा गिरी, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
पंडाल जलकर खाक होने के बाद दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मरम्मत और दोबारा निर्माण के काम में जुट गए हैं, ताकि दुर्गोत्सव की तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।
सुरक्षा का रखें ध्यान
घटना ने सार्वजनिक आयोजनों में आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा इंतजामों और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंडाल के ठीक बगल में फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी, ऐसे में चिंगारी का पंडाल तक पहुंचना गंभीर लापरवाही की आशंका पैदा करता है। धार्मिक आयोजनों में सजावट के लिए कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए आतिशबाजी के दौरान पर्याप्त दूरी, सुरक्षा इंतजाम और अग्निशमन व्यवस्था बेहद जरूरी है। थोड़ी-सी असावधानी से बड़ा हादसा हो सकता था।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











