जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट, आईडी फाड़ी; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जनगणना कार्य में लगे एक शिक्षक के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल में पदस्थ शिक्षक नेतराम पैकरा जनगणना ड्यूटी के लिए पहुंचे थे। शिक्षक मकान नंबर 141 में सर्वे कार्य कर रहे थे, तभी गांव का ही निर्मल सतनामी वहां पहुंचा और “तुम यहां क्या कर रहे हो” कहते हुए विवाद करने लगा। शिक्षक द्वारा जनगणना ड्यूटी की जानकारी देने के बावजूद आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और उनका आईडी कार्ड फाड़ दिया।

घटना के बाद शिक्षक पंचायत भवन पहुंचे, जहां आरोपी ने सरपंच के सामने ही उनका कॉलर पकड़कर धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि शिक्षक जब वहां से दगौरी जाने निकले, तो आरोपी ने रंजिशवश चुराघाट तक पीछा किया, जिससे शिक्षक दहशत में आ गए।

इसके बाद शिक्षक ने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी और मामले की बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा एवं देवभोग में जनगणना प्रशिक्षण प्रारंभ : पर्यवेक्षक व प्रगणकों को डिजिटल सर्वे का कराया गया अभ्यास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button