दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, ट्रक के नीचे फंसकर घसीटते रहा बाइक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुरूर थाना क्षेत्र के बोहारडीह निवासी पुनूराम टंडन (38 वर्ष) अपने मौसा-मौसी के साथ धमतरी के हटकेशर स्थित ससुराल आया हुआ था। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह बाइक (सीजी 19 बीवी-3321) से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रत्नाबांधा चौक के पास ट्रक (सीजी 07 सीए-1684) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

ट्रक के नीचे फंसकर घसीटते रहा बाइक

हादसा इतना भीषण था कि बाइक समेत पुनूराम ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक ट्रक के नीचे फंसकर कुछ दूर तक घिसटती रही। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद छत्रपति शिवाजी चौक सिग्नल के पास भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को ट्रक के नीचे से निकाला गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की बाइक को मारी टक्कर, नवापारा के डीजे ऑपरेटर की मौत, शव हुआ क्षत-विक्षत-VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button