नहर में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप; पहचान में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर के पानी में शव तैरता देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के पेंडरी सुकली का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह पेंडरी सुकली नहर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर आसपास के इलाकों में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

महिला की नहीं हो सकी पहचान

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला कौन है और वह नहर तक कैसे पहुंची। महिला की मौत हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि महिला की पहचान हो सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नहर किनारे मिली अज्ञात महिला की क्षत-विक्षत लाश, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button