अभनपुर ब्रेकिंग: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र में दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम कन्हेरा निवासी त्रिलोक निषाद पिता पूरन लाल निषाद (27 वर्ष) अपने परिचित सुरेन्द्र गिरी गोस्वामी के साथ उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 पीएम 2314 से ग्राम परसदा खट्टी किसी काम से गया था। काम निपटाकर दोनों वापस घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल त्रिलोक निषाद चला रहा था, जबकि सुरेन्द्र गोस्वामी पीछे बैठा था।

सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर

दोपहर करीब 1 बजे दोनों ग्राम परसदा से अमदी जाने वाले मार्ग के पास पहुंचे थे। इसी दौरान रवेली की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एलएन 4742 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। हादसे में त्रिलोक निषाद को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बाइक क्र. सीजी 04 एलएन 4742 के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 एवं 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button