अभनपुर ब्रेकिंग- चलती कार में लगी आग : धु-धु कर जली, लोगो ने जैसे-तैसे बचाई जान… देखिए वीडियो

(छतीसगढ़ प्रयाग न्यूज )अभनपुर :- नेशनल हाईवे 30 में बीती रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना भाटागांव नेशनल हाईवे 30 के पास की है। जहां अचानक एक चलती कार में भीषण आग लग गई। कार में सवार सभी लोगों ने धुआं उठता देखकर उतर गए और अपनी जान बचाई। उनके उतरने के ठीक बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे कार धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। इस घटना से हड़कंप मच गया। वहीं कार में आग कैसे लगी ये पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि, कार में करीब 4 लोग सवार थे। हालांकि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। यह मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।
देखे वीडियो :-