शादी का प्रलोभन देकर महिला से दुष्कर्म: दो बच्चों का पिता है आरोपी शिक्षक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक शादीशुदा शिक्षक ने महिला से फेसबुक में दोस्ती की थी। उसके बाद शादी का प्रलोभन देकर महिला से दुष्कर्म किया। डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं बाद में आरोपित शिक्षक ने महिला को शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। अब पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पलारी (धमनी) स्कूल में सहायक टीचर के रूप में पदस्थ है।
टीचर ने खुद को अविवाहित बताया
जानकारी के अनुसार मामलेे में 35 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत की थी। उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए पलारी निवासी दयाराम ध्रुव (40) से हुई थी। उस दौरान दयाराम ने महिला को यह बताया था कि वह सर्व आदिवासी समाज का उपाध्यक्ष है। तुम्हारी शादी नहीं हो रही है। मुझे बायोडेटा दे दो, उसे अपने ग्रुप में डाल दूंगा। उससे तुम्हारी शादी आसानी से हो जाएगी। इसके बाद दयाराम और महिला के बीच बातचीत होने लगी। दोनों काफी देर-देर तक बात किया करते थे। इस बीच टीचर ने खुद को अविवाहित बताया था। यही वजह थी कि दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई।
शादी के लिए साफ इनकार
वहीं बातचीत के कुछ दिन बाद आरोपित ने महिला से शादी करने की इच्छा जताई, जिससे लड़की भी उसकी बातों में आ गई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरु हो गया था। आरोपित शिक्षक ने इसकी बात का फायदा उठाते हुए लड़की से शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। वहीं महिला जब आरोपित से शादी की बात करती तो आज-कल की बात कर टाल देता था। ऐसा करते हुए डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त बीत गया। मगर आरोपित ने शादी नहीं की। इस बीच कुछ दिन पहले महिला ने फिर से टीचर से शादी करने का दबाव बनाया। मगर टीचर ने शादी के लिए साफ इनकार कर दिया।
शिकायल लेकर थाने पहुंची महिला
उधर जैसे ही टीचर ने शादी से इनकार किया, तब महिला ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की। फिर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद यह भी पता चला कि आरोपित पहले से शादीशुदा है। लेकिन उसने महिला से झूठ बोला है। जबकि टीचर के दो बच्चे भी हैं।

Google News

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल