सभी विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ करें पालन – कलेक्टर श्री शर्मा

कलेक्टर ने अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने दिए निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और अपने विभागीय दायित्वों का पूरी लगन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को अपने विभागीय कार्यों एवं शासन की योजनाओं की समुचित जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालयों में व्यवस्थित कार्यप्रणाली के साथ साफ-सफाई बनाए रखने तथा अनुपयोगी सामग्री को चिन्हांकित कर नियमानुसार डिस्पोज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित नहीं रहने की हिदायत दी।

कलेक्टर ने शासकीय कार्यों में तेजी और पारदर्शिता के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने को प्राथमिकता देने कहा। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों के शत-प्रतिशत वय वंदन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों का सहयोग लेने तथा मैदानी स्तर पर पात्र हितग्राहियों की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने कहा।

अपात्र व्यक्ति धान न बेच सकें

कलेक्टर ने योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए जमीनी स्तर पर उनकी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं और नागरिकों को बेहतर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराएं।

कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम देने, स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य में विशेष सावधानी बरतते हुए सभी किसानों की फसलों का सही रिकॉर्ड दर्ज करने कहा, ताकि पात्र किसानों को धान बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी न हो और अपात्र व्यक्ति धान न बेच सकें।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सरकारी कार्यालयों, भवनों एवं संस्थानों के लिए भूमि का चयन उपयुक्त स्थल पर करने को कहा। उन्होंने नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के कार्य में पोल शिफ्टिंग तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में पर्यटन, शिक्षा और अधोसंरचना विकास को मिलेगी प्राथमिकता, केंद्रीय विद्यालय एवं पुस्तकालय के लिए होगी पहल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button