TET अनिवार्यता खत्म करने समेत 5 मांगों पर शिक्षकों का प्रदेशभर में हल्ला बोल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में TET मुक्ति रैली निकाली गई। रैली के बाद शिक्षकों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव और संचालक डीपीआई के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
रायपुर और बिलासपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में शिक्षक रैली में शामिल हुए। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
मोर्चा के प्रदेश संचालक केदार जैन ने कहा कि सेवारत शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता समाप्त कर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जानी चाहिए। इसके अलावा पूर्व सेवा की गणना करते हुए पूर्ण पुरानी पेंशन और विभागीय लाभ, केंद्रीय वेतनमान की तर्ज पर वेतनमान लागू कर वेतन विसंगति दूर करने, ब्रिज कोर्स के माध्यम से विभागीय B.Ed कराने तथा शिक्षा विभाग के राजपत्र 2026 को निरस्त करने की मांग की गई है।
सरकार ने हमसे वादा किया था

केदार जैन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शिक्षकों की पांच सूत्रीय मांगों को गंभीरता से लेकर जल्द निराकरण नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।
प्रदेश संचालक वीरेंद्र दुबे ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं रखते आ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है। जब-जब अन्याय होता है हम शिक्षक उसके प्रतिकार के लिए सड़कों पर उतरते हैं। हमारी मांगे जायज है वही है जो सरकार ने हमसे वादा किया था और यह नियम सम्मत भी है।
ये रहे शामिल
आज राजधानी रायपुर के रैली में मोर्चा के प्रदेश संचालक केदार जैन, वीरेंद्र दुबे सहित जिला संचालक प्रदीप साहू , ओमप्रकाश सोनकला, भानुप्रताप डहरिया, ताराचंद जायसवाल, सांत्वना ठाकुर,धर्मेश शर्मा, अमित दुबे, सुखनंदन साहू, डॉ सी एल साहू, योगेश सिंह ठाकुर, गोपेश साहू, गौकृति सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, राखी मौर्य, युगल किशोर साहू, मनोज वैष्णव, प्रवीण वर्मा, श्रवण देवांगन, गिरीश ध्रुव, दिपेन्द्र सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा, भूमिका सिन्हा, धीलेश्वरी साहू, उपेंद्र प्रताप सिंह, भूखु राम ध्रुव, सतीश देवांगन, रंजीत भारती, वेद राम साहू, दीपक ठाकुर, लाकेश हिरवानी, राम नारायण साहू, विजय साहू,अब्दुल आसिफ खान, बृजेन्द्र तिवारी, घनश्याम पटेल, लेखराम साहू, टीकाराम साहू, सुनील,अभिषेक वारे, नंदिनी वर्मा, अश्वनी दुबे, छत्रधर दीवान, सचि शर्मा, विजिया शर्मा, आशा यादव, सुनीता शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, अतुल शर्मा, कन्हैया कंसारी, हरीश दीवान, रविन्द्र संगसुऱतान, गोपाल वर्मा, बुद्धेश्वर बघेल, सुखनंदन साहू, अंजुम शेख, टीकेश्वरी साहू, टीकेश्वरी श्रेय, राधेश्याम बंजारे,टेकराम कवर, आदि पदाधिकारी और शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











