बेंद्री डैम में तैरता मिला शव, इस बात की जताई जा रही आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-रायपुर जिले के बेंद्री क्षेत्र स्थित डैम में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामला रायपुर जिले के उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने बेरला एनिकेट में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव गहरे पानी में होने के कारण उसे बाहर निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया।

SDRF टीम ने रेस्क्यू शुरू किया तब तक शव बहकर बेंद्री घाट तक पहुंच गया। जिसके बाद टीम ने बेंद्री घाट पहुँच कर नाव से शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शव छोटा बेरला नदी के रास्ते बहकर डैम तक पहुंचा होगा। हालांकि, व्यक्ति की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव लगभग 1 से 2 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पिछले कुछ दिनों में आसपास के क्षेत्र से कोई व्यक्ति लापता तो नहीं हुआ है।

पुलिस यह जांच कर रही है कि व्यक्ति की मौत नदी में डूबने से हुई या किसी अन्य स्थान पर घटना के बाद शव पानी में बहकर डैम तक पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।फिलहाल उरला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: कुकदा डैम में डूबने से युवक-युवती की मौत, पिकनिक मनाने आए थे चार दोस्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button