इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ छत्तीसगढ़ ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से की सौजन्य मुलाकात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):-रविवार को छत्तीसगढ़ जन चिकित्सा कल्याण समिति इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक संघ ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से सौजन्य मुलाकात की ।संघ ने इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार शिक्षा एवं विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा की ।

संघ ने मुलाकात के दौरान सांसद को अवगत कराया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पूर्णता हानि रहित सस्ती और सर्व सुलभ चिकित्सा प्रणाली है जो कि वर्तमान में पूरे भारत में पाँच लाख एवं छत्तीसगढ़ में ही लगभग 36000 चिकित्सक गण कार्यरत है जोकि समयानुसार अलग-अलग जगहों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का कार्य करते हैं । भावी योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाना संभावित है।

सांसद विजय बघेल ने चिकित्सक संघ को आश्वस्त किया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली की ओर विशेष रुप से ध्यान देंगे साथ ही इनके विकास पर भी ध्यान देंगे एवं भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव मेनिफेस्टो चुनावी घोषणा पत्र में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को सम्मिलित किया जाएगा ।

संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीलेशथावरे महासचिव डॉ भुनेश्वर साहू सचिव डॉ बी.आर देवांगन इलेक्ट्रो होम्योपैथी काउंसिल उपाध्यक्ष डॉ बीएल साहू जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर अखिलेश नारायण डॉक्टर एनपी बंजारे डॉ विजय की उपस्थिति रही उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक संघ मीडिया प्रभारी डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ने दी है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल