रायपुर के बेबीलोन होटल में मिली युवती की संदिग्ध लाश, रेलवे ट्रेक पर मिली प्रेमी का शव, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर के बेबी लॉन इन होटल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका है कि लड़की की हत्या की गई है। इधर, उरकुरा रेलवे स्टेशन में एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा नेता की भतीजी है मृतका

जानकारी के अनुसार रायपुर के जेल रोड पर स्थिति होटल बेबीलोन इन के रूम नंबर 416 में एक युवती की लाश मिली। मृतका की पहचान वाणी गोयल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वाणी का परिवार अंबिकापुर में रहता है। वहीं एक दिन पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस रविवार को होटल पहुंची तो चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 416 में उसकी लाश मिली। घटना की सूचना रायपुर की गंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि वाणी, सूरजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल की भतीजी थी।

रकुरा रेलवे स्टेशन में मिली युवक का शव

इधर, उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का लाश मिला है। युवक का सिर धड़ से अलग है। मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के जेब की तलाशी ली, तो मोबाइल फोन, पर्स में करीब 1500 रुपए मिले हैं। बताया जा रहा है कि विशाल और वाणी का आपस में प्रेम संबंध था।

हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर ही है। रिपोर्ट में मौत का असल वजह सामने आएगी। वहीं पुलिस ने युवक और युवती के कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

बेडरूम में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस, जताई इस बात की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल