बेडरूम में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस, जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर में एक महिला की लाश घर में सड़ी-गली हालत में मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को जांच के बुलाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई होगी। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कबीर नगर में गुरुवार को एक महिला की सड़ी-गली लाश घर के बेडरूम के बिस्तर में पड़ी हुई थी। मृतका की पहचान सोनू जायसवाल के रूप में हुई है। महिला के पति संजय जायसवाल ने पुलिस को बताया है कि वह नागपुर गया था, वहां से लौटने के बाद घर का दरवाजा बंद मिला और अंदर से बदबू आने पर वह कमरे के अंदर झांक कर देखा तो उसे बिस्तर पर पत्नी की लाश दिखी।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद करीब नगर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। लाश 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह गल गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

आशंका जताई जा रही की महिला की हत्या हुई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। पुलिस मृतका के पति संजय जायसवाल से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिंगेश्वर हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर लाश के पास सोता रहा पति, ससुर ने देखी लाश तो उड़ गए होश

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल