अभनपुर में ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक, SDM ने ग्रामीणों को सौंपा संपत्ति का पट्टा
स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को मिला संपत्ति का पट्टा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आमदी, ग्राम परसदा, ग्राम परसुलीडीह, ग्राम कनहेरा में स्वामित्व योजना के अंतर्गत कुल 763 हितग्राहियों को संपत्ति का पट्टा वितरित किया गया। अभनपुर एसडीएम रवि सिंह ने ग्रामीणों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चरणबद्ध तरीके से पट्टा प्रदान किया जा रहा है। इस योजना से ग्रामीणों को उनकी आवासीय भूमि का मालिकाना हक मिल रहा है।
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में घरों के मालिकों को ‘अधिकार अभिलेख’ प्रदान करना है। इसके तहत ड्रोन तकनीक से गांव की आबादी भूमि का सर्वे कर संपत्ति कार्ड तैयार किए जाते हैं। इस योजना से ग्रामीणों को संपत्ति पर कानूनी अधिकार मिलता है, जिससे वे बैंक से ऋण ले सकते हैं और संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आती है। यह योजना ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर तहसीलदार सीता शुक्ला सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
आरंग के ग्राम पंचायत नवागांव में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन : ग्रामीणों को मिला लाभ











