खड़े ट्रेलर में मिली चालक की लाश: लोगों ने समझा सोया होगा, पास जाकर देखा तो उड़े होश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक ड्राइवर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेलर में मिला है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर काफी देर तक रुकी हुई थी। वाहन के चालक का सिर खिड़की पर टिका हुआ दिखा। सोए होने की आशंका में अन्य वाहन चालक ने हॉर्न बजाकर उठाने की कोशिश की, लेकिन चालक टस से मस नहीं हुआ। पास जाकर देखा, तो उसकी मौत हो चुकी थी। मामला कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दीपका क्षेत्र के कुसमुंडा गेवरा टीपर मार्ग पर एक ट्रेलर सीजी 12 बीके 3127 काफी समय तक रुकी हुई थी, चालक का सिर खिड़की पर टिका हुआ दिखा, अन्य लोगों ने उसे काफी जागने की कोशिश की पर वह नहीं उठा। वहीं सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने पास जाकर देखा, तो चालक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान विजय कुमार शुक्ला (35 वर्ष) सतना निवासी के रूप में हुई है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं ट्रेलर मालिक से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही चालक के मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच में कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

मेटाडोर में मिली ड्राइवर की लाश, फांसी के फंदे पर लटक रहा था शव, लोगों ने जताई इस बात की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल