छुरा ब्रेकिंग: ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोपेड, ग्रामीण की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:– फिंगेश्वर-छुरा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर सड़क किनारे लापरवाहीपूर्वक खड़ी ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोपेड टकरा जाने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोपेड सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है।

मुड़ागांव के तालाबपारा के पास बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को लेकर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम गोंदलाबाहरा के उल्टपारा निवासी नेतु राम निराला (65 वर्ष) अपने सुपर एक्सल (मोपेड) से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मुड़ागांव के तालाबपारा के पास सड़क किनारे खड़ी ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी मोपेड जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत

घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल नेतु राम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा में दर्दनाक हादसा: पैदल चल रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button